फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या और लूटपाट में वांछित आरोपी का शव नहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
समथर/झांसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र के जौहरी-बुजुर्ग गांव में महिला की हत्या और लूटपाट के मामले में फरार चल रहे आरोपी का शव सोमवार सुबह थाना समथर क्षेत्र की एक नहर में मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

16 दिसंबर की रात थाना बड़ागांव के जौहरी-बुजुर्ग गांव निवासी मनोज गुप्ता की मां की घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट के बाद हत्या कर दी थी। इस घटना में गांव का पुष्पेंद्र समाधिया उर्फ मुन्ना महाराज (43) भी शामिल था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज उसकी भी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका था। सोमवार की सुबह उसका शव थाना समथर क्षेत्र स्थित पहाड़पुरा नहर में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को शव की तलाशी में कुछ कागज मिले। इसी के आधार पर परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। मृतक के भाई थाना नवाबाद के गुमनावारा निवासी देवेंद्र कुमार समाधिया ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि पुलिस की लगातार दबिश के चलते पुष्पेंद्र घर नहीं जा रहा था। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने पुष्पेंद्र की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पंद्रह दिन पहले मिली थी बाइक
थानाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को नहर के पास से एक बाइक मिली थी। इसे लावारिस में पुलिस ने दाखिल करा दिया था। मृतक के पास से पुलिस ने करीब पंद्रह सौ रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें