फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देख लो साहब, पहले ही दिन नहीं मिले मास्साब

Tue, 04 Jul 2017 01:07 AM IST
amarujala
विज्ञापन
teacher - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

चालीस दिन की छुट्टी के बाद भी कई शिक्षक और कर्मचारी शनिवार को सत्र के पहले दिन स्कूल नहीं पहुंचे। बीएसए ऑफिस में बने कंट्रोल रूम से ली गई लोकेशन में बीस शिक्षक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एक स्कूल बंद मिला। बरुआसागर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छह शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं। अब इनके वेतन-मानदेय रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों ने एक जुलाई को बड़ागांव ब्लाक के बरुआसागर डायट स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सुबह शिक्षकों और कर्मचारियों की लोकेशन ली। शिक्षिका नेहा, लता, प्रियंका, हेमलता, किरन, गुरुदेव व एकाउंटेंट महेंद्र अनुपस्थित मिले। दोपहर 12 बजे ली गई लोकेशन में प्राथमिक विद्यालय पसौरा बंद मिला। श्री शंकर जूनियर हाईस्कूल पठा में शैलेंद्र सिंह, चरन सिंह, हरनाम सिंह, श्री कृष्ण चंद्रपाल जूनियर हाईस्कूल में अश्विनी, वेद प्रकाश, श्री संकट मोचन जूनियर हाईस्कूल में महावीर, रमाकांत तिवारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि करीब 20 शिक्षक और कर्मचारी गायब थे, जिसकी जानकारी बीएसए को दे दी गई है। अब इनके वेतन/मानदेय रोके जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें