फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी-लंबी कतार, सरकारी अस्पतालों से रोज सौ मरीज लौटते या नंबर लेते

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की जांच कराने के लिए मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। घंटों इंतजार के बाद जांच का नंबर आ पाता है। रोजाना करीब सौ मरीजों को बिना जांच कराए या तो लौटना पड़ता है या उन्हें आगे की किसी तारीख का नंबर दे दिया जाता है। अहम बात ये है कि जिले की किसी भी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

झांसी में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच की सुविधा उपलब्ध है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सबसे ज्यादा भीड़ मेडिकल कॉलेज में रहती है। यहां पर रोजाना सौ मरीजों के अल्ट्रासाउंड होते हैं। यहां पर तीन रेडियोलॉजिस्ट हैं। बताया गया कि 50 से अधिक मरीजों को मेडिकल कॉलेज से आगे की तिथि का नंबर मिलता है, क्योंकि यहां सीएचसी, पीएचसी समेत पूरे जिले के रेफर मरीज आते हैं। वहीं, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में 70 से 80 अल्ट्रासाउंड रोजाना हो जाते हैं। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के तीन पद सृजित हैं और एक डॉक्टर की तैनाती है। वहीं, महिला अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर ट्रेनिंग करने के बाद जांच कर रहे हैं। जनपद में आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, इनमें चार फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) हैं। जहां पर सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध है। इसके बावजूद कहीं पर भी अल्ट्रासाउंड नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें