झांसी में जूनियर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर भारत का नाम रोशन करने वाली युवा एथलीट शैली सिंह ने बंगलुरू के क्रांतिवीर स्टेडियम में आयोजित सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद में 6.41 मीटर छलांग लगाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है।
शैली सिंह की इस उपलब्धि पर कोच और खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी हैं। शैली ने कहा कि उनकी वापसी सुखद है। आगे और भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रयास करती रहेंगी।