फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए अब गोरखपुर तक जाएंगी 18 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दीपावली के मौके पर रोडवेज की बसों में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। इसके साथ ही रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। वर्तमान में झांसी डिपो के पास 137 बसें हैं। जिनमें से अभी 80 से 90 बसों का संचालन कराया जा रहा है। ये बसें कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कुशीनगर, बनारस के लिए चलाई जा रही हैं। ताकि त्योहारों पर यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन

वहीं, दीपावली, भैयादूज से बड़ा पर्व बिहार में छठ का होता है। ऐसे में दिल्ली और मुंबई से आने वाले यात्री झांसी से गोरखपुर और बिहार की तरफ रुख करते हैं। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अभी रोडवेज की 18 बसे झांसी से कानपुर चलाई जा रही हैं। अब इनको गोरखपुर तक विस्तार किया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक लोकेश राजपूत का कहना है कि ज्यादातर यात्री बिहार की तरफ जाते हैं, इसलिए कानपुर तक जाने वाली बसों को गोरखपुर तक रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें