फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2030 तक महाशक्ति ही नहीं विश्वगुरु बनेगा भारतः राजनाथ सिंह

Sun, 21 Apr 2019 06:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जो भारत को छेड़ेगा भारत उसे नहीं छोड़ेगा। कांग्रेस के शासन में हमारा देश विश्व में 9 वें स्थान पर था। हमने अपनी सरकार में भारत को छठवें स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। 2030 तक रूस, चीन और अमेरिका को पीछे छोड़कर हम भारत को महाशक्ति ही नहीं विश्व गुरु बनाएंगे। यह बात गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मायावती, अखिलेश व अजीत सिंह के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह गठबंधन मौकापरस्तों का है जो एक ईमानदार प्रधानमंत्री को हराने की नीयत से बनाया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पांच वर्ष में देश की वैज्ञानिक क्षमता व सैन्य क्षेत्र में ताकत बढ़ी है। पुलवामा में आतंकवादियों ने हमारे 42 जवानों को मारा था, हमारी सेना ने पाकिस्तान की धरती पर अंदर घुसकर कई आतंकवादियों को मार गिराया। विपक्षी दल हमसे मरने वाले आतंकियों की  गिनती पूछ रहे हैं। इसके बावजूद भी किसान, मजदूर और व्यापारियों के हित में काम करने वाले नरेंद्र मोदी भारी बहुमत से दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं आवास योजना, शौचालय निर्माण, उज्ज्वला एवं सौभाग्य योजना का जिक्र किया।  

किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि 2022 तक कृषकों की आय दोगुनी करने का प्रयास किया जाएगा। राजनाथ ने भारी संख्या में मौजूद लोगों से अनुराग शर्मा को वोट व समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील करते हुए भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन पूरा किया। जनसभा में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने मऊरानीपुर को जिला बनाए जाने व रानीपुर हथकरघा उद्योग के लिए अलग से पैकेज दिलाए जाने की बात कही। मेला ग्राउंड पर राजनाथ सिंह को सुनने के लिए दूरदराज से हजारों लोग आए हुए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें