फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लोकसभा चुनाव का बज गया बिगुल, अब तक विपक्ष ने नहीं खोले पत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
20 मार्च तक बीएसपी तो अगली सीईसी की बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा संभव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की बात करें तो भाजपा ने ही प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस और बसपा ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 20 मार्च तक बीएसपी तो अगली मुख्य चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा होने की उम्मीद है।
इंडिया गठबंधन में झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। ऐसे में समाजवादी पार्टी और आप मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगी। जबकि, बीएसपी ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस बार सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने ही सबसे पहले प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जबकि, आम तौर पर बीजेपी ऐसा नहीं करती है। ऐसे में झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट की जनता भी प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार कर रही है। कांग्रेस और बीएसपी दोनों ही दल मजबूत प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रहे हैं। चूंकि, शनिवार को ही निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। झांसी में 20 मई को मतदान होना है। ऐसे में अब कांग्रेस और बीएसपी के प्रत्याशियों की भी जल्द घोषणा हो सकती है। कांग्रेसियों की निगाह अगली मुख्य चुनाव समिति की बैठक पर है तो बीएसपी 20 मार्च तक प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य चुनाव समिति की अगली बैठक में ही झांसी के प्रत्याशी की भी घोषणा हो जाएगी। चुनाव को लेकर तैयारी पूरी है। - मनोज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस।


पहले जालौन संसदीय सीट के प्रत्याशी की घोषणा होगी। फिर 20 मार्च तक झांसी का प्रत्याशी भी घोषित हो सकता है। - जयपाल अहिरवार, जिलाध्यक्ष, बसपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें