फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीडा में बसाया जाएगा लॉजिस्टिक पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में लॉजिस्टिक पार्क भी बसाया जाएगा। खास तौर से झांसी की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इसे यहां के लिए डिजाइन किया जा रहा है। भंडारण, प्रबंधन, वितरण समेत परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मास्टर प्लान में इसके लिए खास तौर से स्थान तय किया गया है। बीडा अफसरों का कहना है कि मास्टर प्लान को अंतिम मंजूरी मिलने के साथ ही लॉजिस्टिक पार्क के लिए काम आरंभ होगा।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों के बढ़ते प्रभाव की वजह से लॉजिस्टिक कारोबार में तेजी से इजाफा हुआ है। झांसी में ट्रांजिट प्वाइंट होने के नाते लॉजिस्टिक कारोबार के लिहाज से यह अहम है। इसको देखते हुए बीडा में खास तौर से इसे प्राथमिकता दी जा रही है। बीडा अफसरों का कहना है कि यहां व्यवस्थित रूप से लॉजिस्टिक्स प्रक्रियाओं जैसे असेंबलिंग, प्रॉसेसिंग और पैकेजिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। लॉजिस्टिक कारोबार को बढ़ावा देने के लिए ही बीडा को रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर से भी जोड़ने की कवायद हो रही है। यह ई-कॉमर्स और खुदरा व्यापार के लिए उपयोगी होगा। ओएसडी सौम्य मिश्रा का कहना है कि ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रभाव की वजह से लॉजिस्टिक कंपनियों की मांग बढ़ी है। बीडा में इसके लिए खास तौर से स्थान तय किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें