फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरुआसागर में टिड्डी दल ने खेतों में मचाई तबाही

विज्ञापन
locust destroyed crops - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
झांसी। राजस्थान के रास्ते झांसी पहुंचे पाकिस्तान के टिड्डी दल ने शनिवार की सुबह बरुआसागर इलाके के आधा दर्जन से अधिक गांवों में भारी तबाही मचाई। कीटों ने मिनटों में खेतों में खड़ी सब्जी की फसलों को बर्बाद कर दिया। अपनी मेहनत और लागत को बर्बाद होता देख किसान खेतों की ओर दौड़े। वे शोर व धुआं कर कीटों को भगाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम टिड्डी दल ने झांसी में दस्तक दी थी। महानगर से होता हुआ करोड़ों कीटों का ये समूह रात में ओरछा के आजादपुरा में पहुंच गया था। रात में ये टिड्डियां यहीं डेरा डाले रहीं। सुबह उन्होंने एक बार फिर आसमान की ओर रुख किया। लेकिन, इससे पहले उन्होंने आजादपुरा गांव में लगभग दो एकड़ में लगी भिंडी व अन्य सब्जियों की फसलों को नष्ट कर दिया। यहां से ये टिड्डी दल बरुआसागर पहुंचा। बरुआसागर के गांव बनगुआं, कोलवा, नोटक्षीर, फुटेरा, तेंदोल, घुघुआ, चिपलोठा आदि ग्रामों में इनका खासा प्रकोप देखने को मिला। ये कीटों ने खेतों में लगी भिंडी, गोभी, बैगन, रौंसी की फसलों को अपनी चपेट में ले लिया। महज कुछ मिनटों में ही फसलों पर छा गए और खासतौर पर सब्जियों के फूलों को कीटों ने नष्ट कर दिया। अपनी मेहनत और लागत को बर्बाद होता देख किसान खेतों की ओर दौड़े, किसी ने धुआं किया तो किसी ने थाली, कनस्तर बजाकर इन्हें भगाने की कोशिश की। लेकिन, जाने से पहले टिड्डी दल किसानों की मेहनत पर पानी फेर गया था। यहां टिड्डी दल बंगरा, कटेरा होते हुए टीकमगढ़ पहुंच गया। रात में इन कीटों के टीकमगढ़ में ही रहने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें