शनिवार को खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद डिड्डी दल ने फिर रविवार को करोड़ों की संख्या में पहुंचकर क्षेत्र में तबाही मचाई। किसानों ने खेतों में ढोल, थाली बजाकर टिड्डियों को भगाया। उधर, प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और रसायन का छिड़काव करके टिड्डियों को भगाया।
रविवार सुबह करोड़ों की संख्या में टिड्डियों ने क्षेत्र के कैरोखर, रगौली, भदरवारा, नागर, लखावती, अस्ता समेत कई गांवों दस्तक दी, जिसके चलते आम आदमी सहित किसान परेशान बना रहा। किसानों ने खेतों में ढोल नगाड़े बजाकर टिड्डियों को भगाया।
उधर कस्बे में हर व्यक्ति अपनी अपनी छतों पर थाली एवं संगीत की ध्वनि करता दिखाई दिया। रविवार की सुबह अस्ता गांव में उपजिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं विभागीय डिप्टी डायरेक्टर कमल कटियार की उपस्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। देर शाम के बाद ग्राम अस्ता में डेरा डाले टिड्डी दल ने बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचाया। टिड्डी दल ने पत्तियां चट कर दीं।