फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडॉउन लागू कराने को पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को पुलिस को जमकर मशक्कत करनी पड़ी। प्रतिबंध होने के बावजूद सुबह से ही लोगों की सड़कों पर आवाजाही बनी रही। जगह-जगह पुलिस ने अभियान चलाकर आवाजाही बंद कराई। इस दौरान व्यवसायिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप रहीं।
विज्ञापन

कोविड-19 के नियंत्रण की नई गाइड लाइन के अनुसार अब शुक्रवार रात आठ बजे से लेकर मंगलवार सुबह सात बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इस दौरान व्यवसायिक गतिविधियों समेत सार्वजनिक परिवहन भी ठप रखा गया। सुबह से दुकानें पूरी तरह बंद रहीं लेकिन, वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रही। इलाइट चौराहे के आसपास बड़ी संख्या में वाहनों से लोग आते-जाते रहे। दोपहर बाद नवाबाद इंस्पेक्टर की अगुवाई में यहां पुलिस बल ने पहुंचकर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई। बिना मास्क लगाए लोगों से जुर्माना वसूला।
इसी तरह कोतवाली इलाके में कुछ फुटकर दुकानें खुली हुई थीं। पुलिस ने पहुंचकर दुकानों को बंद कराया। सदर बाजार क्षेत्र में भी पुलिस ने सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस बल ने पूरे महानगर में भ्रमण करते हुए बेवजह बाहर घूम रहे लोगों को वापस भेजा। इस दौरान कई लोगों को चेतावनी दी गई। कोरोना कर्फ्यू मंगलवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। एसपी सिटी के मुताबिक बेवजह बाहर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें