चर्च में ताला बंदी के कारण एकत्र हुए लखनऊ डायसिस के विशप पीटर वलदेव के साथ विभिन्न चर्चों के फा?
झांसी। रविवार को सेंट मार्टिन चर्च में प्रार्थना करने गए लोगों को वहां ताला लगा मिला। इससे नाराज मसीही समाज के लोग जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे और ताला खुलवाने की मांग की। यहां अधिकारियों व मसीहियों के बीच देर शाम तक बैठक होती रही। लखनऊ डायसिस के बिशप डॉ. पीटर बलदेव ने कहा कि जल्द से जल्द कार्रवाई हो।
झांसी के सबसे पुराने चर्चों में एक सेंट मार्टिन चर्च में सुबह रविवार की प्रार्थना के लिए चर्च सदस्य व अन्य ईसाई समाज के लोग गए थे। वहां उन्हें ताला लगा मिला। मसीहियों के अनुसार उन्हें बताया गया, कि माली चाबी लेकर बाहर चला गया है। इससे नाराज मसीहियों एवं पादरियों की बैठक स्थानीय होटल में हुई। इसमें बिशप डॉ. पीटर बलदेव, पादरी राकेश गिल व ईसाई समाज के अन्य सदस्यों ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और गेट भी नहीं खुलवाया गया। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो महानगर के सभी चर्चों के सदस्य शांति पूर्ण ढंग से धरना देंगे। बैठक के बाद सभी लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इस अवसर पर रेव्हरन जॉन एस स्टीफन, संजय फैरो, संगीता फैरो, एलिक मसीह, प्रवीण गुणारत्नम, सैलवन सिंह, विजय दास आदि मौजूद रहे।