फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरणताल में ताला लटका

Fri, 27 May 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
tarun tall, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम में संचालित तरणताल पिछले कई दिनों से बंद है। ऐसे में बच्चे तैराकी से महरूम हो रहे हैं। वहीं, खेल विभाग के अनुसार तरणताल का पानी बदला जा रहा है। ऐेसे में तरणताल बंद है। बृहस्पतिवार को भी तरणताल पानी से खाली नजर आया।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्रीष्मकाल में स्टेडियम के तरण ताल को एक अप्रैल से सितंबर तक तैराकी सीखने वाले युवाओं व बच्चों के लिए खोला जाता है। विभाग के अनुसार कुछ दिन पहले तैराकी को आने वाले लोगों ने तरणताल के  पानी को बदलने की मांग की थी, जिसके बाद तरणताल को बंद कर उसक ी सफाई एवं नए सिरे से पानी डालने का काम किया जाने लगा। लेकिन, बोरिंग में पानी कम होने से यह पानी भर नहीं पा रहा है।

वहीं, तरणताल के इतने लंबे समय से बंद होने पर स्वीमिंग को आने वाले युवा व बच्चे काफी परेशान हो रहे हैं। इस दौरान कुछ नवोदित तैराकों ने बताया कि उन्होंने रजिस्ट्रेशन फीस दी है, तो तरणताल भी नियमित खुलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें