फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 5 में मिले रियायत, सोशल डिस्टेंसिंग का करेंगे पालन

विज्ञापन
lock down-5
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण को लेकर 25 मार्च से लगाए गए लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। 31 मई के बाद लॉकडाउन के पांचवे चरण को लेकर तैयारी शुरू हो रही है। अब तक लोगों ने लॉकडाउन का पूरी तत्परता के साथ पालन किया, लेकिन अब लॉकडाउन में रियायतें देने की मांग उठने लगी है। लोग चाहते हैं कि लॉकडाउन के पांचवे चरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूरी तरह से कराया जाए, लेकिन अब बाजार बंदी और अन्य सुविधाओं को शुरू किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौर में लॉकडाउन के चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन कोरोना से जीतने के लिए हर किसी ने सरकार के फैसले का आगे बढ़कर सहयोग किया। लोगों ने बखूबी लॉकडाउन का पालन किया। लॉकडाउन के दूसरे और तीसरे चरण में भी लोगों ने कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद लॉकडाउन 4 शुरू हुआ, तो रियायतें दी गईं। अब 31 मई को लॉकडाउन 4 खत्म हो जाएगा। अब लोगों के मन में अगले लॉकडाउन को लेकर संशय है, लेकिन लोग इसमें रियायतें देने की उम्मीद लगाए हुए हैं। साथ ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोरोना को रोकने के लिए दिए गए नियमों का पालन करने की बात कह रहे हैं।
----------
कहते हैं लोग
अब लॉकडाउन को बढ़ाया नहीं जाना चाहिए। हर वर्ग समझ चुका है कि कोरोना से कैसे जीतना है। अब रियायतों को बढ़ाया जाए।- संजय जायसवाल, व्यापारी
--------
लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। लेकिन छूट मिलनी चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। आर्थिक संकट भी बढ़ रहा है।- संजीव साहू, व्यापारी
----------
अब रियायतें देकर जिंदगी को आसान बनाने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।- आबिद, युवा
------
लॉकडाउन में व्यापार प्रभावित हुआ है। घर पर बैठे-बैठे भी अब दिक्कत हो रही है। तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें छूट मिले।- गणेश राम चौधरी, व्यापारी
विज्ञापन

---------
लॉकडाउन के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। कोरोना से जंग में हर वर्ग सरकार के साथ है। छूट दी जाए, नियमों का पालन करेंगे।- आकाश साइमन, व्यापारी
---------
लॉकडाउन को बढ़ाया जाए, लेकिन काफी छूट मिलनी चाहिए। बाजार में दुकानों को खोलने का समय बढ़ाया जाए। नियमों का पालन लोग खुद करेंगे।- निर्विकार साहू, आम नागरिक
--------
कोेरोना के साथ जीना सीख लिया है। सरकार भी यही कह रही है। इसलिए अब लॉकडाउन को बढ़ाया न जाए। नियम पालन न करने पर सख्ती की जाए।- निशा अग्रवाल, गृहिणी
----------
कोरोना को हराने के लिए लोगों ने सरकार का पूरा साथ दिया। अब सरकार को लोगों के बारे में सोचकर लॉकडाउन में रियायत देनी चाहिए। ताकि राहत मिले।- रेनू, गृहिणी
----------
लॉकडाउन चार में बाजार खुलने लगे हैं, लेकिन लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। यह गलत है। सरकार को इसमें सख्ती करने की जरुरत है।- नीलम शुक्ला, गृहिणी
----------
सरकार को लॉकडाउन के साथ सख्ती बढ़ानी होगी। कोरोना का कहर बढ़ रहा है। इसलिए लोगों को भी पूरी तत्परता से सरकार के नियमों का पालन करना होगा।- ज्योति, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें