फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में बुलंद होगा पीएम का ‘लोकल बनेगा वोकल’ नारा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड की बंजर जमीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल बनेगा वोकल’ के नारे को साकार करने जा रही है। जी हां, डिफेंस कॉरिडोर में सेना के लिए रक्षा उत्पाद बनाने वाली कई कंपनियां यहां अपनी इकाइयां लगाने जा रही हैं। इतना ही नहीं, फूड प्रोसेसिंग, आयुर्वेद व सोलर एनर्जी से जुड़ीं देसी कंपनियां भी बुंदेलखंड की ओर रुख करने की तैयार कर रही हैं। उद्योग विभाग के अनुसार आगामी एक साल के भीतर प्रधानमंत्री के नारे का असर बुंदेलखंड में नजर आने लगेगा।
विज्ञापन

मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों को विकास की रफ्तार देने वाले बुंदेलखंड के श्रमिक अब अपने क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलेंगे। यहां की बंजर जमीनें क्षेत्र के विकास को नया आयाम देंगी। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए लोकल बनेगा वोकल का नारा बुंदेलखंड की धरती पर बुलंद होगा। हालांकि, इसका खाका क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर की नींव पड़ने के साथ ही तैयार होने लगा था। देश की प्रमुख कारतूस बनाने वाली कंपनी स्टंप्स श्यूले एंड सोंप्पा लिमिटेड का झांसी में इकाई स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार से करार हो चुका है।
इतना ही नहीं, आयुर्वेद उत्पाद बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी पतंजलि भी यहां सौ एकड़ में अपनी इकाई स्थापित करने जा रही है। जमीन लेने के साथ कंपनी की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। बुंदेलखंड को दलहन और तिलहन का हब माना जाता है। यही वजह है कि फूड प्रोसेसिंग से जुड़े कई उद्यम यहां शुरू होने जा रहे हैं। ललितपुर रोड पर एक ही परिसर में लगभग चालीस इकाइयां शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन

झांसी में बनेंगे ड्रोन
झांसी। झांसी में जल्द ही ड्रोन कैमरों का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए एक भारतीय कंपनी ने उद्योग विभाग से संपर्क साधा है। विभाग से कंपनी ने जमीन मांगी है। जमीन की उपलब्धता होने पर कंपनी यहां अपने इकाई स्थापित करेगी। कंपनी की ओर से जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। ये जमीन उद्योग विभाग के माध्यम से ली जाएगी। इस इकाई के लग जाने से यहां कुशल - अकुशल तकरीबन तीन सौ लोगों को रोजगार मिलेगा।
250 एमवी को सोलर प्लांट लगेगा
झांसी। सोलर एनर्जी के क्षेत्र में बुंदेलखंड अपार संभावनाओं से भरा हुआ है। यहां का वातावरण सौर ऊर्जा के उत्पादन के लिए एकदम अनुकूल माना जाता है। यहां पहले से ही देश के प्रतिष्ठित अडाणी ग्रुप की इकाई स्थापित है। अब टेहरी की एक कंपनी से भी यहां 250 मेगावाट उत्पाद की क्षमता के सोलर पावर प्लांट के लिए करार हुआ है। इसके लिए जमीन चिह्नित करने का काम किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के लोकल बनेगा वोकल का नारे की झलक बुंदेलखंड में एक साल के भीतर नजर आने लगेगी। डिफेंस कॉरिडोर में कई भारतीय कंपनियां अपनी इकाई स्थापित करने जा रही हैं। इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग व आयुर्वेद के क्षेत्र में भी देसी कंपनियां यहां आ रही हैं। यहां जमीन और श्रमिकों की सुगमता से उपलब्धता उद्यमियों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी हुई है। सोलर एनर्जी क्षेत्र में भी यहां बड़ी इकाई लगने वाली है।
विज्ञापन

- सुधीर श्रीवास्तव, उपायुक्त - उद्योग विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें