हवाई अड्डे के विरोध में प्रदर्शन करतीं सिमरधा गांव की महिलाएं।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। ग्वालियर मार्ग स्थित हवाई पट्टी का विस्तार कर हवाई अड्डा बनाया जाना है। इस योजना के विरोध में हवाई पट्टी से सटे गांव सिमरधा के निवासी उतर आए हैं। उनका कहना है कि हवाई अड्डे के लिए उनकी जमीन लिए जाने से वे बेघर हो जाएंगे। क्षेत्रीय लोगों ने हवाई अड्डा बूढ़ा गांव की ओर मोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि बूढ़ा की ओर पर्याप्त जमीन खाली पड़ी हुई है। ऐसे में हवाई अड्डा बनाने में प्रशासन को भी ज्यादा कवायद नहीं करनी होगी। शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपनी बात रखी।