फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन अधिकारी पर लोहे की रॉड से हमला: गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंची बात, सिर में चोट; आरोपी की तलाश में पुलिस

Fri, 29 Nov 2024 01:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में किस्त न चुका पाने पर किस्त लेने पहुंचे लोन अफसर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमले में अफसर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोन की किस्त लेने पहुंचे माइक्रो फाइनेंस कंपनी के लोन अधिकारी पर युवकों ने लोहे की राॅड से हमला कर दिया। मारपीट में लोन अधिकारी के सिर में गहरी चोट आ गई। उनको अस्पताल ले जाया गया। उनकी तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शिवपुरी मध्य प्रदेश निवासी कृष्णपाल पुत्र हरबान अहिरवार आरबीएल फाइनेंस कंपनी में लोन अधिकारी के तौर पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह लोन की किस्त लेने हंसारी में रवि जाटव के घर पहुंचे थे। रवि पर करीब दो लाख रुपये का लोन है। वह पिछले कई माह से किस्त नहीं चुका रहा था।

किस्त की रकम मांगने पर रवि उनके साथ गाली गलौज करने लगा। इस बात को लेकर विवाद होने लगा। कृष्णपाल ने फोन करके अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। यह देखकर रवि भड़क उठा। उसने अपने साथियों को वहां बुला लिया।
विज्ञापन


रवि और उसके साथियों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। रवि ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। प्रेमनगर थाना प्रभारी अशोक सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें