फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: धोखाधड़ी के आरोप में जमीन करोबारी समेत तीन नामजद, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 27 Nov 2024 01:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में छोखाधड़ी के मामले में एक कारोबारी समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पहले तो पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही थी तो उसके बाद पीड़ित कोर्ट पहुंच गए और मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धोखाधड़ी के आरोप में जमीन कारोबारी समेत तीन के खिलाफ नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांधीगंज निवासी शफकत अली ने पुलिस को बताया एसवीकेजी डेवलपर्स प्रबंधक नत्थू कुशवाहा, अरशद उर्फ नीलू से उसने अगस्त 2011 में शिव परिवार स्टेट, रक्सा में प्लाट खरीदा था।

विज्ञापन


उन्होंने डेढ़ लाख रुपये दे दिए। कंपनी की ओर से इसकी रसीद भी दी गई। पैसा लेने के बाद भी आरोपियों ने न प्लाट की रजिस्ट्री की और न उस पर कब्जा दिया। कई बार वह कब्जा दिलाने के लिए उनके पास गया लेकिन, हर बार आरोपी उसे टालते रहे।

कोविड की वजह से तीन साल तक वह लोग टाल मटोल करते रहे। अब जमीन पर कब्जा दिलाने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें