फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण वसूली में पिछड़ने वाली शाखाओं को चेतावनी

विज्ञापन
Loan carry backword branches altimate
विज्ञापन
झांसी। सहकारिता विभाग की ओर से बांटे गए ऋणों की कम वसूली पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। ऋण वितरण में भी लापरवाही मिलने पर उन्होंने समथर शाखा के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने शाखा समितियों की ओर से ऋण वितरण में कमी रखने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। दो सप्ताह का समय देते हुए सुधार न करने वाली समितियों के खिलाफ कार्रवाई का भी अल्टीमेटम दिया। एकीकृत सहकारी विकास परियोजना की समीक्षा करते हुए परियोजना के कार्यों की जांच कराने के भी उन्होंने निर्देश दिए। ऋण वितरण की शाखावार समीक्षा करते हुए उन्होंने इसमें तेजी लाने को कहा। समथर शाखा ने 256 लाख के सापेक्ष 111.83 लाख ऋण वितरित करने पर नाराजगी जताते हुए सचिव हरिओम को निलंबित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान गरौठा, नंदनपुरा, मंडी, समथर एवं बबीना की प्रगति पर भी उन्होंने असंतोष जाहिर किया। उन्होंने दस जर्जर समितियों को भी चिह्नित करने को कहा। बैठक में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष जयदेव पुरोहित, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, संयुक्त निबंधक उदयभान, सहायक आयुक्त केपी सिंह, महाप्रबंधक नंदकिशोर, राजीव कौशिक, आईसीडीपी महाप्रबंधक अखिलेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें