झांसी। जीआरपी ने झांसी रेलवे स्टेशन से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हरियाणा में बेचने के लिए 22 अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई। बाजार में इसकी कीमत करीब 28 हजार रुपये आंकी गई। शराब तस्कर के झांसी स्टेशन आने की सूचना पर जीआरपी ने उसे घेर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेंद्र सिंह तलरेजा निवासी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) बताया। उसके पास से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लोगेश कुमार, जितेंद्र सिंह, नवीन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो