गुरसराय। नगर में शराब की कुछ दुकानों के संचालन में मनमानी की जा रही है। संचालन का समय सुबह 10 से रात 10 बजे तक निर्धारित है, लेकिन नगर में कई जगह इससे पहले ही शराब की बिक्री शुरू होने की शिकायतें हैं। यही नहीं, रात 10 बजे दुकानें बंद होने के निर्धारित समय के बाद भी शराब की बिक्री जारी रहने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि कुछ स्थानों पर दुकानों से जुड़ी कैंटीनों के माध्यम से भी शराब की बिक्री की जा रही है। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक गरौठा सर्किल शिशिर दुबे ने कहा कि उन्हें इस मामले में पहले कोई जानकारी नहीं थी। मामला अब संज्ञान में आया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद