फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: थाने में कांवड़ यात्रा के रूट पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं थाना प्रभारी राहुल राठौर की मौजूदगी में हुई, जिसमें अगस्त माह में चिरगांव महोत्सव समिति द्वारा निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा के संबंध में चर्चा करते हुए रूट तय किया गया। इस दौरान दिलीप शिवहरे ने बताया कि 23 अगस्त को चिरगांव से कांवड़िए ओरछा के लिए प्रस्थान करेंगे और रात में जल भरकर वापस आएंगे। 24 अगस्त को उनकी नगर में भव्य अगवानी की जाएगी। इस दौरान प्रकाश नारायण सैनी ने नगर में छुट्टा जानवरों पर अंकुश लगाने की बात कही। सीओ ने समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी सहयोग की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें