फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: औद्योगिक विकास को रफ्तार देगा लिंक एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से सीधे जुड़ेगा बीडा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी में विकसित हो रहे डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए 115 किलोमीटर लंबा नया लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। इसके बनने से इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की दिल्ली से कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी।



झांसी की गरौठा तहसील में 1034 हेक्टेयर भूमि पर जनरल विपिन रावत डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 22 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन पर औद्योगिक शहर बीडा बसाया जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर में छह कंपनियां अपनी इकाई की स्थापना के लिए सरकार से करार कर चुकी हैं लेकिन धरातल पर काम महज एक ने ही शुरू किया है। इसकी वजह डिफेंस कॉरिडोर की हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी का न होना है लेकिन, अब इस कमी को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


डिफेंस कॉरिडोर को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जालौन से गरौठा होते हुए एरच तक 90 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। इसके बाद यहां से इसे 35 किलोमीटर और आगे ले जाकर झांसी-कानपुर हाईवे से जोड़ दिया जाएगा। इसका लाभ बीडा को मिलेगा। इसके बन जाने से बीडा की भी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।



निवेशक बेकरार, खूब हुए करार



बीडा के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। चिह्नित 33 गांवों में पांच हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन ली जा चुकी है। रोजाना बैनामे हो रहे हैं। इसका असर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि झांसी में निवेश के लगभग ढाई सौ प्रस्ताव आ चुके हैं। विदेशी निवेशकों ने भी यहां अपनी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में रुचि दिखाई है। बीडा विकसित होते ही यहां इकाइयों की स्थापना का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

निवेशकों के लिए झांसी पसंदीदा जगह बन चुका है। लिंक एक्सप्रेस-वे यहां के औद्योगिक विकास को और भी रफ्तार देगा। सरकार झांसी और बुंदेलखंड को देश और प्रदेश के बड़े औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने जा रही है। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें