फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार सुबह मेडिकल कॉलेज के पास खंभे पर चढ़कर बिजली के तारों को सुधारते समय करंट लगने से लाइनमैन खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना नवाबाद के गुमनावारा स्थित जेडीए कॉलोनी निवासी बनमाली अहिरवार (53) बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन थे। वर्तमान में वह मेडिकल पावर हाउस में तैनात थे। बृहस्पतिवार सुबह मेडिकल कॉलेज के पास एक खंभे के तारों में गड़बड़ी आ गई थी। जिसे सुधारनेे के लिए वह सुबह करीब 11 बजे खंभे पर चढ़कर सुधार रहे थे, उनके कुछ साथी खंभे के नीचे खड़े थे। इसी बीच अचानक करंट लगने के कारण वह नीचे गिर पड़े। साथी उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह करीब 20-22 साल से संविदा पर लाइनमैन थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें