फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूम समेत दंपती पर गिरी बिजली, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी (मऊरानीपुर)। मंगलवार की शाम हुई जोरदार बारिश और तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने से पति पत्नी समेत दो मासूम गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पति को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी हेमंत (32) पुत्र पंचमलाल, अपनी पत्नी और 2 छोटे बच्चों के साथ खेत पर जा रहा था। इस बीच मंगलवार की शाम हुई जोरदार बारिश और तेज आंधी के दौरान झांसी खजुराहो पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रासपहाडिया पेट्रोल पंप के पंप के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सड़क किनारे लगा पेड़ धराशाई हो गया। पेड़ के नीचे खड़ा पूरा परिवार भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, इसमें हेमंत व उसकी पत्नी उपासना व दोनों बच्चे झुलस गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हेमंत को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों का उपचार किया गया। इस घटना के बाद हेमंत के माता और का पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें