फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट से जगमगाएगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
खूबसूरत लाइटों से जगमगाएगा किला रोड
विज्ञापन

झांसी। ऐतिहासिक किले के आसपास के इलाकों को खूबसूरत बनाने के लिए नगर निगम आसपास की सड़कों पर आकर्षक लाइटें लगवाने जा रहा है। करीब एक करोड़ की लागत से निगम खूबसूरत लाइट लगवाने के साथ ही सड़कों की दशा भी सुधारेगा। इसके लिए फैंसी लाइटें मंगवा ली गई हैं। जेल चौराहे के पास से यह काम भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

14वें वित्त आयोग से मिले धन से शहर को सजाने-संवारने का काम किया जा रहा है। शहर के ऐतिहासिक स्वरूप को बरकरार रखने के लिए ऐसी फैंसी लाइटें लगाई जा रहीं, जो इसके पुरातन अंदाज को बनाए रखने में मदद करेगा। यह लाइटें झलकारी बाई तिराहे से लेकर पूरे किला रोड होते हुए मिर्नवा चौराहे तक लगाई जाएगीं। इसके अलावा जेल चौराहे से इलाइट चौराहे के बीच भी यह लाइटें लगेंगी। लाइटों पर कुल 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह लाइटें यहां मंगवा ली गई हैं। जेल चौराहे से इलाइट चौराहे के बीच काम भी शुरू करा दिया गया है। अब यहां से झलकारी बाई तिराहे से लेकर किला रोड होते हुए मिर्नवा चौराहे के बीच इन लाइटों को लगवाने का काम कराया जाएगा। इसके अलावा सड़क एवं पोल पर भी करीब 25 लाख रुपये खर्च करके इसे भी दुरूस्त कराया जाएगा। महापौर रामतीर्थ सिंघल का कहना है कि ऐतिहासिक शहर होने के नाते बड़ी संख्या में पर्यटक बाहर से आते हैं। ऐसे में शहर की खूबसूरती के लिए कई काम कराए जा रहे हैं। किला रोड एवं आसपास के इलाके को बेहतर बनाने के लिए दूसरे कार्य भी जल्द शुरू कराए जाएंगे। उनका कहना है इसी माह के भीतर यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें