झांसी। महानगर में चलाए गए सघन बिजली चेकिंग अभियान में 30 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी पर बिजली थाने में एफआईआर दर्ज की है। अभियान के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
बुधवार सुबह अधिशासी अभियंता प्रथम डी यादवेंदु के निर्देश पर बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। गल्ला मंडी सब स्टेशन से जुड़े बाहर सैंयर गेट, मोहनी बाबा में चेकिंग की गई। यहां सोलह लोग चोरी करते पकड़े गए। 35 घरों के कनेक्शन काटे गए। टीम में एसडीओ निखिल जिंदल, जेई रमेश चंद्र टीम में मौजूद रहे। इधर, एसडीओ जेल चौराहा आलोक प्रकाश ने टीम के साथ सेवाराम ऑयल मिल, ग्वालटोली, सदर बाजार में चेकिंग कर छह घरें में चोरी पकड़ी। टीम में जेई अमित सक्सेना, अनिल कुमार, शमीम खान मौजूद रहे। इधर, एसडीओ कन्हैयालाल के नेतृत्व में पुलिया नंबर 9, चमनगंज, मसीहागंज व नानकगंज में चेकिंग कर आठ घरों में बिजली चोरी पकड़े। सभी के खिलाफ बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। चेकिंग अभियान से महानगर के मोहल्लों में हड़कंप मचा रहा।