फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बिजली आने व जाने की मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
बिजली की जानकारी - फोटो : ????? ?? ???????
विज्ञापन
झांसी। महानगर के उपभोक्ताओं को बिजली जाने का कारण और बिजली आने का समय मोबाइल पर संदेश के जरिये प्राप्त हो सकेगा। इन जानकारियों को फीड करने का काम अवर अभियंता का रहेगा।
विज्ञापन

अभी बिजली विभाग बिल जमा होने की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के जरिये देता है। हालांकि, इसके लिए उपभोक्ता का ऑनलाइन मोबाइल नंबर दर्ज होना जरूरी है। जिन उपभोक्ता का मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है, वे बिल जमा करते वक्त फीड करा सकते हैं। विभाग अब बिजली जाने और आने की जानकारी भी मोबाइल पर देगा। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (महानगर) राकेश वार्ष्णेय ने बताया कि जल्द ही यह सुविधा उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो जाएगी। इसका लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता को आनलाइन या भुगतान केंद्र, सब स्टेशन अथवा मीटर रीडर के पास अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना जरूरी है।
अन्य जानकारी के लिए केवाईसी फार्म जरूरी
अगर, उपभोक्ता एसएमएस के जरिये बिल बनने, बिल जमा होने, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, फाल्ट की शिकायत पर कार्रवाई की स्थिति व बकाये पर विद्युत कनेक्शन की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो उन्हें मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर ‘यूपीपीसीएल 24 गुणे 60’ प्रोग्राम को डाउन लोड करना होगा। प्रोग्राम डाउन लोड होने पर उसमें एक केवाईसी फार्म सामने आएगा, जिसमें मांगी गई जानकारियां भरने पर उपभोक्ता संबंधित प्रोग्राम से जुड़ जाएगा। इसके बाद उसे मेसेज के जरिये सभी जानकारियां मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें