फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लगानी पड़ रही बिल जमा करने के लिए लाइन

विज्ञापन
सीपरी बाजार रेलवे पुल के पास बने बिजली विभाग के खस्ताहाल बिल जमाकरने वाले काउंटर पर लगी भीड़ सड़क
विज्ञापन
झांसी। बिजली विभाग के बिल जमा करने वाले काउंटरों पर सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। चित्रा चौराहे वाले काउंटर पर उपभोक्ताओं को सड़क पर लाइन लगानी पड़ती है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

बिजली विभाग उपभोक्ताओं से वक्त पर बिल जमा करने की उम्मीद तो पूरी रखता है, लेकिन उनको सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराना चाहता है। चित्रा चौराहा स्थित बिल जमा काउंटर पर हर महीने दस हजार से अधिक उपभोक्ता अपने बिल जमा करते हैं। मगर इस काउंटर पर शेड तक की व्यवस्था नहीं है। लोगों को धूप में सड़क पर कतार लगाकर खड़ा होना पड़ता है। खिड़की पर एक छोटा सा मुंह खुला रखा गया है। इससे उपभोक्ताओं को कर्मचारी से बातचीत करने तक में परेशानी होती है। बारिश आ जाए तो उपभोक्ताओं को कतार से भागना पड़ता है। लंबी कतार लगने पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पा रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता (प्रथम) डी यादवेंदु ने बताया कि चित्रा चौराहा पर ही नजदीक नई जगह पर दो बिल जमा काउंटर बनना है, जहां उपभोक्ताओं की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। जल्द ही नए काउंटर खोलने का काम शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें