फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन कीमती है, हेलमेट जरूर लगाएं

Thu, 01 Mar 2018 12:48 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
Life - फोटो : demo
विज्ञापन
अमर उजाला के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल डीलर एसोसिएशन और रोटरी क्लब ऑफ रानी झांसी ने 50 हेलमेट बांटकर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। बुधवार को कानपुर रोड स्थित यूनाइटेड ब्रदर पेट्रोल पंप आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आपकी जान कीमती है, इसलिए हेलमेट जरूर लगाएं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने से जीवन सुरक्षित रहेगा। अध्यक्षता कर रहीं रोटरी क्लब ऑफ झांसी रानी की अध्यक्ष उपासना बब्बर ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि बाइक चला रहे लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। सिर सलामत व सब कुछ सलामत। टीएसआई सुभाष यादव ने कहा कि वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले का हेलमेट होना आवश्यक है। पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव बब्बर ने लोगों को हेलमेट के उपयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रमोद पेट्रोल पंप संचालक प्रमोद मेहरोत्रा, अतुल शर्मा, शोभित अरोरा, जयंत मीनू जैन, अरुण अग्रवाल, संचित वर्मा, अनु निगम, मनीष निवालकर, प्रशांत शर्मा, जगमोहन बड़ौनिया, शिवप्रताप तिवारी मौजूद रहे।

सभी ने सराहा अमर उजाला अभियान
अमर उजाला के हेलमेट पहनने के अभियान को सभी ने सराहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी कहा कि अमर उजाला के अभियान को देखते हुए हेलमेट पहनना शुरू कर दिया है। मंच पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान से जुड़कर लोग जागरूक होने लगे हैं। अमर उजाला का यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। ऐसे अभियानों में जुड़कर लोगों को भाग भी लेना चाहिए।
विज्ञापन


आप से पूरा परिवार जुड़ा है
जिंदगी बड़ी अनमोल है। इसे ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए न गंवाओ। यह जिंदगी आपकी अकेले की नहीं क्योंकि आपके से पूरा परिवार जुड़ा है, जो कि आपके जाने के बाद तरसेगा, इसीलिए हेलमेट लगाकर बाइक चलाएं।
लखन राय, तलैया मोहल्ला

इससे अच्छी कोई मुहीम नहीं
अमर उजाला का यह प्रयास कई लोगों की जिंदगियां बचा रहा है। अभियान से प्रेरणा लेकर कई लोग हेलमेट पहनकर चल रहे हैं। इस अभियान के लिए अमर उजाला को ढेरों बधाइयां।
यूसुफ खान, छनियापुरा

अभियान का हिस्सा जरूर बनें
हेलमेट न पहनने के कारण देश में हर वर्ष करीब पांच लाख सड़क हादसे होते हैं। इनमें लाखों कीमती जानें जाती हैं। अमर उजाला की इस मुहिम का हिस्सा बन कर हमें अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाना चाहिए।
पप्पू, भट्टागांव

बदलाव के लिए बदलना जरूरी
हर एक व्यक्ति देश के सिस्टम को लेकर बदलाव की इच्छा रखता है परन्तु हमें यह भी समझना होगा कि बदलाव के लिए खुद को भी बदलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें यातायात उनियमों की धज्जियां उड़ाने की जगह खुद में सुधार कर सुरक्षित जिंदगी बनानी चाहिए।
विज्ञापन

हरेंद्र, खातीबाबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें