बताया जा रहा कि अंशुल ने उनसे बीड़ी मांगी, इसी बात को लेकर युवकों से उसका झगड़ा हो गया था। पिता ने बताया कि वह अंशुल को समझा-बुझाकर घर ले आए थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों के परिजनों ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज की, इसके बाद मामला शांत हो गया था।
झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके में स्थित श्मशान घाट में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पिता ने क्षेत्र के युवकों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। कहा कि एक बीड़ी को लेकर तीन युवकों से बेटे का झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिया नंबर नौ के न्यू कछियाना मुहल्ला निवासी मुकेश वर्मा का पुत्र अंशुल वर्मा (19) ग्वालियर रोड पर अंबावाय में स्थित एक दुकान पर काम करता था। दीपावली के बाद से वह दुकान पर काम करने नहीं गया था। शनिवार की शाम घर के पास स्थित श्मशान घाट में क्षेत्र के युवक शराब पी रहे थे।
बताया जा रहा कि अंशुल ने उनसे बीड़ी मांगी, इसी बात को लेकर युवकों से उसका झगड़ा हो गया था। पिता ने बताया कि वह अंशुल को समझा-बुझाकर घर ले आए थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों के परिजनों ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज की, इसके बाद मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि देर शाम अंशुल श्मशान घाट की ओर शौच करने गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। काफी देर होने पर बड़े बेटे को उसे देखने के लिए भेजा तो अंशुल का शव श्मशान के अंदर टिनशेड के नीचे लटका मिला। पिता ने बताया कि अंशुल के पैर जमीन को छू रहे थे। ऐसे में आत्महत्या नहीं की जा सकती है। पिता ने आरोपियों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
इस मामले में प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि, पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।