फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अगले हफ्ते तक खुल सकते हैं मसूर, राई और चना क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। मंडी में मसूर, राई और चना के क्रय केंद्र न होने से किसानों ने सीडीओ के समक्ष अपनी समस्या रखी थी। उन्हें जल्द क्रय केंद्र खोलने का आश्वासन दिया गया है। संभावना है कि लखनऊ से अनुमोदन मिलने के बाद अगले हफ्ते सहकारिता विभाग जल्द से जल्द क्रय केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन




अगले हफ्ते से गेहूं का मंडी तक पहुंचने की संभावना है। इसके लिए 68 क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। हालांकि इन क्रय केंद्रों पर एक भी किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा तो दूसरी ओर राई, चना, मसूर की भोजला मंडी में आवक शुरू हो गई। मजबूरी में किसान आढ़तियों को अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विजय प्रकाश ने बताया कि लखनऊ से अभी सूची फाइनल नहीं हुई है। जैसे ही वहां से सूची फाइनल हो जाएगी, यहां भी केंद्र खुलवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें