फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पोस्टमार्टम में देरी होने से नहीं आ सका लेखराज का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कुख्यात गैंगस्टर लेखराज यादव का शनिवार दोपहर तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। इस वजह से उसका अंतिम संस्कार आज नहीं किया जा सका। परिजनों के मुताबिक शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम कराया गया। अब रविवार को उसका अंतिम संस्कार रानीपुर स्थित पैतृक गांव में सुखनई नदी के पास होगा। उधर, लेखराज के अंतिम संस्कार को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। शनिवार दोपहर को भी पुलिस बल ने कस्बे में सुरक्षा के लिहाज से पैदल गश्त की।
विज्ञापन

हत्या, डकैती समेत कई मामलों में जेल में बंद गैंगस्टर लेखराज यादव (76) की बृहस्पतिवार रात दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई थी। उसे अक्तूबर में वाराणसी जेल से डासना भेजा गया था। लेखराज कई महीनों से लिवर सिरोसिस, शुगर समेत अन्य कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। उसका एम्स समेत मेरठ एवं गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा था। 22 दिसंबर को उसे एम्स ले जाया गया था। यहां से उसे दोबारा बुलाने की तारीख दी गई थी। इसी दौरान तबीयत बिगड़ने पर पहले उसे एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे एम्स भेज दिया गया। एम्स से उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलने पर रानीपुर से उसके परिजन भी गाजियाबाद जा पहुंचे। कागजी कार्रवाई के बाद शनिवार को उसका पोस्टमार्टम होना था लेकिन समय पर पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। देर रात परिजन उसका शव लेकर झांसी के लिए रवाना हुए। उधर, उसकी मौत के बाद रानीपुर कस्बे में पूरे दिन चर्चा रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें