फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में लेखपाल की मौत

Fri, 24 Jun 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी /करैरा। बृहस्पतिवार की तड़के करैरा से आ रहे कार सवार लेखपाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हो गए। फोरलेन पर अचानक सामने आई गाय की वजह से अनियंत्रित होकर कार पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर लेखपाल के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सिविल लाइन बाबूलाल कारखाने के पीछे खंडेराव मंदिर के पास निवासी सिंचाई विभाग में कार्यरत अजय समाधिया के छोटे भाई चंचल समाधिया (34) मोंठ विकास खंड में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। वह किसी काम से बुधवार की शाम करैरा गए थे। बृहस्पतिवार की तड़के वह करैरा से अपनी होंडा अमेज कार (यूपी 93 ए एल 0040) झांसी लौट रहे थे। उनके साथ मोंठ के नंदपुरा निवासी जोगेंद्र यादव व शिवचरण तथा कोंछाभांवर निवासी नरेंद्र कार में सवार थे। इसी दरम्यान फोर लेन पर काली पहाड़ी गांव के पास तेज रफ्तार कार के सामने गाय आ गई।

गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में चंचल की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना करैरा पुलिस को सुबह 4 बजे मिली।  पुलिस ने लेखपाल की पहचान उसकी जेब में मिले पहचान पत्र से की। परिजनों के करैरा पहुंचने पर घायलों की पहचान हुई।  लेखपाल की मौत की सूचना पर उसके घर कोहराम मच गया। उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि, घायलों का उपचार निजी अस्पतालों में जारी है।
विज्ञापन


दुर्घटनाओं में तीन घायल
झांसी। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया।
मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम जौरा निवासी नरेंद्र पुत्र राकेश अपनी मोटरसाइकिल से ककबरई एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से वापस आते समय रास्ते में ग्राम इटौरा के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर पड़ी। इससे वह घायल हो गया।

वहीं, गुरसरांय के ग्राम भड़ोखर निवासी रामपाल व दिनेश पुत्रगण स्वामी कुशवाहा मोटरसाइकिल से एक रिश्तेदारी में गए थे। वापस आते समय दिनेश बाइक चला रहा था। इसी दौरान पीछे से एक पंचर मोटरसाइकिल लेकर आ रहा युवक उनकी बाइक से टकरा गया। इससे दोनों भाई घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें