फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरगिर्द में हॉर्न बजा और लगी भीड़

Tue, 24 Apr 2018 12:28 AM IST
amarujala
विज्ञापन
pani ki smsya, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
पारा चढ़ने के साथ ही लहरगिर्द में पानी की समस्या विकराल हो गई है। आलम ये है कि इस क्षेत्र में लगें हैंडपंप तक पानी तक छोड़ चुके हैं। लोग पानी लेने के लिए एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले जा रहे थे, लेकिन सोमवार से टैंकर के जरिए पानी पहुंचाने के बाद से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। सोमवार को एक टैंकर के हार्न बजाते ही बूढ़े से लेकर बच्चे तक बाल्टी लेकर पानी लेने की लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

लहरगिर्द के वार्ड 23 टोरिया मोहल्ला में पानी के लिए लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में किसान और मजदूर वर्ग के साथ-साथ पशु पालन कर अपना जीवन यापन करने वाले अधिकांश परिवार हैं। वार्ड में पानी की सुविधा के लिए न तो पाइप लाइन है और न ही कोई कुआं। क्षेत्रवासी 20 हैंडपंप के सहारे हैं पर उनमें से आधे खराब पड़े हैं तो कुछ हैंडपंप कुछ देर ही पानी दे पा रहे हैं। लोगों को एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले जोकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही थी पर सोमवार से टैंकर व्यवस्था शुरू होने से राहत की सांस ली।

दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे जल संस्थान का एक टैंकर पानी लेकर मोहल्ले में हॉर्न बजाते हुए निकला। हॉर्न सुनकर लोगों ने अपने-अपने दरवाजों से झांका और टैंकर देख सभी बाल्टी और डिब्बे लेकर पानी के लिए दौड़ पड़े। दर्जनों लोगों को टैंकर से पानी मिल गया पर कई खाली बर्तन लेकर निराश वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें