लॉकडाउन के चलते बंद रहा स्थायी लाइसेंस बनाने का काम आज से शुरू हो जाएगा। सबसे पहले उन आवेदकों को बुलाया जाएगा, जिनके लर्निंग लाइसेंस से स्थायी लाइसेंस बनाए जाने हैं। इसके लिए स्लॉट आवेदक खुद तय करेंगे। लर्निंग लाइसेंस धारकों के बुक स्लॉट में बदलाव किया जाएगा।इनमें वे आवेदक शामिल होंगे जिनके लर्निंग लाइसेंस की वैधता एक फरवरी से 30 जून के बीच खत्म हो रही है। इसके लिए आवेदकों को संदेश भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। कार्यालय में 33 फीसद आवेदक ही आ सकेंगे। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार के अनुसार लर्निंग लाइसेंस धारकों की वैधता के क्रम में आवेदकों को कार्यालय बुलाया जाएगा। स्लॉट को बुक करने के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। सारथी सॉफ्टवेयर में भी कई बदलाव किए गए हैं। नए लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं होगी।