फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: मालवा एक्सप्रेस में अग्निशमन उपकरण से रिसाव से स्टेशन पर मची भगदड़, करीब 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Tue, 08 Aug 2023 11:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

इंदौर से झांसी के रास्ते जम्मूतवी को जाने वाली ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर करीब 25 मिनट लेट 8 बजकर 41 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई। दो मिनट के बाद ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म को छोड़ने लगी, कि कोच एस-8 में गेट के पास लगे अग्निशमन के उपकरण की किसी ने पिन निकाल दी जिससे गैस रिसाव होने लगा।
विज्ञापन
धुआं दिखने पर मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर इंदौर से जम्मूतवी जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस में अग्निशमन उपकरण (सिलेंडर) की पिन हटने से रिसाव होने लगा, काेच में गैस को धुआं समझकर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच ट्रेन प्लेटफार्म पर को छोड़ने लगी तो यात्री चलती ट्रेन से कूदने लगे, अन्य यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन को रोका मौके पर जीआरपी, आरपीएफ एवं रेलवे स्टेशन स्टॉफ पहुंचा, उन्होंने स्थिति को संभाला, लेकिन इस चक्कर में ट्रेन करीब 15 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। 

विज्ञापन

इंदौर से झांसी के रास्ते जम्मूतवी को जाने वाली ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर करीब 25 मिनट लेट 8 बजकर 41 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई। दो मिनट के बाद ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म को छोड़ने लगी, कि कोच एस-8 में गेट के पास लगे अग्निशमन के उपकरण की किसी ने पिन निकाल दी जिससे गैस रिसाव होने लगा, गैस कोच में भरने से यात्री आग-आग चिल्लाने लगे। कुछ लोग गेट से कूदने लगे, इतने में यात्रियों ने चेन पुलिंग से ट्रेन खड़ी हो गई, जिससे कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ। हालांकि सूचना मिलने पर मौके पर स्टेशन स्टॉफ पहुंच गया। इसके बाद करीब 9 बजकर चार मिनट पर ट्रेन को स्टेशन से झांसी की ओर रवाना किया गया। 
विज्ञापन

अग्निशमन यंत्र की पिन खिंचने से उसकी गैस निकलने लगे, जिसके धुएं से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कोई भी हादसा नहीं हुआ है। -डीके चुतुर्वेदी, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें