फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Crime: दिन दहाड़े मंदिर में चोरी, दानपात्र उठा ले गए चोर; CCTV में कैद हुए तीन

Mon, 07 Aug 2023 10:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में  दिन दहाड़े मंदिर में चोरों ने एक वारदात को अंजाम दिया। यहां मंदिर के अंदर से चोर एक दानपात्र को उठाकर ले गए। तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में सोमवार को दिन दहाड़े चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से करीब 6 फुट लंबी और एक क्विंटल वजनी दानपात्र चोरी कर ले गए। चोरों ने वारदात के समय चेहरा तक नहीं ढक रखा था। यह पूरी घटना मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में दो चोर दानपात्र उठाकर बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं। दान पेटिका के काफी वजनी होने से चोर उसे किसी तरह लेकर बाहर निकले। यहां पहले से खड़ी एक लोडिंग गाड़ी में लादकर उसे रफूचक्कर हो गए। 

विज्ञापन

चोरी की शिकायत पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर बड़ागांव पुलिस भी पहुंच गई। उसने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है दान पेटिका में करीब 500-700 रुपये ही थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। थाना बड़ागांव के पारीछा में हनुमान मंदिर है। पुजारी रामजी शरण रविवार रात करीब 9 बजे मंदिर में ताला बंद करके चले गए। सीसीटीवी कैमरे में दर्ज समय के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब 3:15 बजे तीन चोर मंदिर में पहुंचे। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
सबसे पहले उन्होंने गेट में लगा ताला तोड़ा। अंदर पहुंचते ही हनुमान जी की प्रतिमा के बाहर स्थापित लोहे के दानपात्र को उठाकर बाहर निकल जाते हैं। सुबह करीब पांच बजे जब पुजारी मंदिर पहुंचे तब दान पेटिका के गायब होने पर उन्होंने शोर मचाया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर तीन चोर नजर आए। दान पेटी को ले जाते हुए दिखे। चोर अपने साथ लोडिंग गाड़ी लेकर आए थे। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक, बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुजारी से तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

15 जुलाई को ही खोली गई थी दान पेटिका
पुजारी रामजी शरण ने पुलिस को बताया कि दान पेटिका को 15 जुलाई को खोली गई थी। यह दान पेटिका हर दो माह में एक बार खोली जाती है। पुलिस का कहना है कि छानबीन और पिछले दान में मिली रकम के औसत से उसमें कुल करीब 500-700 रुपए होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें