बेसिक शिक्षा विभाग के पचास साल से अधिक आयु के शिक्षक और कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी है। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है। सूची शासन को भेजी जाएगी।
सरकारी सेवाओं में शासन युवा और तेज तर्रार कर्मचारियों को वरीयता दे रहा है। इसके चलते ढीले व सुस्त कर्मचारियों को सेवा से हटाने की कवायद चलाई जा रही है। पहले चरण में विभिन्न सरकारी विभागों में स्क्रीनिंग कराई गयी थी। अब इसे बेसिक शिक्षा विभाग में भी लागू कर दिया गया है।
बेसिक शिक्षा सचिव ने इस संबंध में पत्र जारी किया है और 15 दिसंबर तक सूची तैयार करने को कहा है। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वह कार्य में अक्षम व उदासीन शिक्षकों को तत्काल चिह्नित करें। उनके अनुसार पहले जो सूची तैयार हुई थी, उसमें कोई भी इस लायक नहीं था कि उसे सेवानिवृत किया जा सके।