फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए महिलाओं ने बंद किया लक्ष्मी गेट

Wed, 24 May 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिलाओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
अंदर लक्ष्मी गेट छोटी माता मंदिर, रामजानकी मंदिर, बंगलाघाट और बाल्मीकि बस्ती में पानी की सप्लाई न होने से गुस्साईं महिलाओं ने मंगलवार को लक्ष्मी गेट का दरवाजा बंद करके प्रदर्शन किया। इससे एक घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे जल संस्थान के जेई के आश्वासन पर ही जाम खुल सका।
विज्ञापन

पेयजल संकट का सामना कर रही महिलाओं ने मंगलवार की दोपहर लक्ष्मी गेट का दरवाजा बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि उनके घरों में पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इधर, जाम के कारण गेट के दोनों तरफ वाहनों का आवागमन थम गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।  खबर लगने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान कांग्रेस नेता डॉ. सुनील तिवारी और हुकुम चंद्र रायकवार ने जल संस्थान के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इस पर अवर अभियंता केपी सिंह और गंगासागर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने जेई को बताया कि जिन उपभोक्ताओं के शुरूआत में कनेक्शन हैं, वे पानी की बर्बादी करते हैं। इस कारण पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित क्षेत्र में सुबह 7.20 बजे से प्रतिदिन एक घंटे पानी की सप्लाई दी जाएगी। साथ ही गोपाल की बगिया में स्थित एक कुएं पर जनरेटर लगाकर छोटी माता मंदिर और बंगलाघाट को पानी की सप्लाई दी जाएगी। इसके बाद ही जाम खुल सका। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें