फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ फास्टा खुला, यात्रियों को राहत

Wed, 26 Aug 2015 11:40 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम द्वारा रेलवे स्टेशन पर ठेेके पर संचालित लॉ फास्टा को मंगलवार की आधी रात से खोल दिया गया है। लॉ फास्टा खुलने से फास्ट फूड खाने वाले यात्रियों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने झांसी रेलवे स्टेशन पर लॉ फास्टा फूड प्लाजा खोलने का लाइसेंस मुंबई के सनसाइन कैटरर्स को दे रखा है। आईआरसीटीसी ने प्रति वर्ष 54 लाख रुपये लाइसेंस फीस तय कर रखी है। मगर, पिछले लंबे समय से कंपनी द्वारा 38 लाख 33 हजार 649 रुपये बकाया जमा नहीं करने पर आईआरसीटीसी के रीजनल डायरेक्टर (वेस्ट जोन) वीरेंद्र सिंह के निर्देश पर आठ मई को लॉ फास्टा बंद करा दिया गया था।
चूंकि, लॉ फास्टा पर यात्रियों को लजीज व स्वादिष्ट भोजन व फास्ट फूड मिलते थे, जिससे प्लाजा में प्रतिदिन की औसतन बिक्री एक लाख रुपये के करीब थी, जबकि गर्मियों में यह बिक्री बढ़कर डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच जाती थी। लॉ फास्टा बंद होने से उच्च वर्ग के यात्री भोजन के लिए इधर- उधर परेशान घूमते नजर आते थे। हाल में ही संबंधित ठेकेदार द्वारा लाइसेंस फीस व अन्य देय अदा कर दिए हैं। इस पर आईआरसीटीसी से आए पत्र के आधार पर रेल प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार को लॉ फास्टा खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। लॉ फास्टा खुलने से प्लेटफार्म एक पर दुबारा रौनक आ गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें