फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बीता फिर भी नहीं मिला शव, सीएम से मिलेंगे परिजन

विज्ञापन
हत्या मामला - फोटो : ????? ?????
विज्ञापन
झांसी। महानगर के चर्चित मीना सोनी हत्याकांड में करीब एक साल बीतने के बाद पुलिस उसका शव बरामद नहीं कर सकी। आरोपियों के जेल जाने के बाद भी पूछताछ में पुलिस के हाथ सुराग नहीं आ सके। मीना सोनी के परिजनों ने सीएम से मिलकर पूरा मामला उनके सामने रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र से अपहृत मीना सोनी की हत्या के मामले में डड़ियापुरा शिव परिवार कॉलोनी निवासी जितेंद्र राय, जालौन के राजेंद्र नगर निवासी नरेंद्र, बैंकर्स कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार और थाना सीपरी बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी जयनारायण लिटौरिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सभी ने स्वीकार किया था कि संजय वर्मा ने दवा के धोखे में जहर खिलाकर मीना की दिल्ली में हत्या करने के बाद उसका शव कालपी स्थित यमुना नदी में फेंक दिया था।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बावजूद आज तक मीना सोनी का शव बरामद नहीं कर सकी। जबकि, पुलिस कई बार यमुना नदी में भी खोजबीन कर चुकी है। शव न मिलने से परेशान परिजन कई बार अफसरों से मिल चुके हैं। शुक्रवार को भी परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई। परिजनों ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ में ढिलाई बरत रही है। सही पूछताछ के न होेने के कारण शव बरामद नहीं हो पा रहा है। आरोप है कि पुलिस मामले में सही पैरवी भी नहीं कर रही है। बताया कि अब परिजन मुख्यमंत्री से मिलकर पूरा मामला उनके सामने रखेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें