फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं एक सितंबर से

विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : ????????? ?????????????
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कॉलेजों के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू होकर 19वें दिन समाप्त होगी। परीक्षा कार्यक्रम कॉलेजों की लॉगइन और बीयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीयू से संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू हुई थीं। महज पंद्रह दिन ही परीक्षाएं चल पाई थीं कि कोरोना महामारी के बढ़ते असर के चलते इन्हें स्थगित करना पड़ा। इसके बाद महामारी तेजी से फैली और दोबारा परीक्षाएं शुरू ही नहीं हो सकीं। हाल ही में यूजीसी का आदेेश आया कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को छोड़कर अन्य सभी को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाए। वहीं, अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं सितंबर में करा ली जाएं। अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की
तरफ से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि बीयू से संबद्ध कॉलेजों की अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। अंतिम परीक्षा 19 सितंबर को होगी। परीक्षा कार्यक्रम महाविद्यालय की लॉगइन और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें