फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल में ब्याज बचाने का आज आखिरी मौका

विज्ञापन
tower light - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजली विभाग की ब्याज माफी समाधान योजना में पंजीकरण कराने का 31 जनवरी को आखिरी मौका है। पिछले एक महीने से चल रही इस योजना में अभी तक सिर्फ सात सौ बकाएदार उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराए हैं। महानगर में आखिरी दिन चार स्थानों पर शिविर आयोजित होेंगे, जिसमें उपभोक्ता शाम पांच बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ग्रामीण, शहरी घरेलू व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए एक जनवरी से ब्याज माफी (सौ प्रतिशत सरचार्ज माफ) योजना का संचालन कर रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को 31 जनवरी तक दो हजार रुपये के पंजीकरण के साथ 30 प्रतिशत मूल राशि ऑनलाइन जमा करनी है। बाकी बकाया 31 मार्च तक जमा कर सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ दो किलोवाट तक का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए है। पांच किलोवाट का निजी नलकूप (ट्यूबवेल) कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता भी इसका लाभ ले सकते हैं। महानगर में अभी तक इस योजना में 523 उपभोक्ता पंजीकरण करा चुके हैं।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता (प्रथम) गौरव कुमार ने बताया कि 31 जनवरी को गल्लामंडी, बिजौली, रानीमहल और मुन्नालाल सबस्टेशन पर शिविर लगेेंगे। शिविर में सुबह उपभोक्ता सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक पंजीकरण कराके योजना का लाभ ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें