फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रेचर में पड़े थे मरीज जबकि खाली थे एल थ्री में बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एल-थ्री वार्ड में बेड खाली होने के बावजूद मरीज बाहर स्ट्रेचर पर लेटे हुए थे। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने इस पर नाराजगी जताते हुए मरीजों को भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से भोजन, दवाओं एवं डॉक्टरों की उपस्थिति के बारे में पूछा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पीपीई किट पहनकर अस्पताल के एल-थ्री वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उनको कई बेड खाली मिले। उन्होंने लॉबी एवं स्ट्रेचर में लेटे मरीजों को तत्काल वहां शिफ्ट करने के निर्देश दिए। चिकित्सीय अफसरों को फटकार लगाते हुए मरीजों का उपचार करने को कहा। उन्होंने दो दिनों में मेडिकल कॉलेज में चालीस वेंटिलेटर एवं 50 बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। बताया कि दो वेंटिलेटर मिलिट्री हॉस्पिटल से, 10 ललितपुर से एवं पांच जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में मैनपावर बढ़ाने और जिला अस्पताल के डॉक्टरों को अटैच करने के निर्देश दिए। मेडिकल कालेज में मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए कॉलेज के वार्ड 10 को एल-2 वार्ड बनाने को कहा। जनपद के सभी सरकारी एल- 2 अस्पतालों में उन्होंने पर्याप्त बेड होने का दावा किया है। जिलाधिकारी ने सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. एसएन सेंगर, डॉ अंशुल जैन, डॉ. सचिन माहौर समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें