फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में चार हजार प्रवासी मजदूरों ने दी बॉर्डर पर दस्तक

विज्ञापन
laobour
विज्ञापन
झांसी। रक्सा बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार - मंगलवार की दरम्यानी रात बार्डर पर लगभग चार हजार प्रवासी मजदूर पहुंचे। इनमें से ज्यादातर बसों के जरिये यहां आए, जिन्हें ट्रेन व बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र और गुजरात के विभिन्न इलाकों से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। शिवपुरी मार्ग पर रक्सा थाना इलाके में उप्र - मप्र की सीमा पर बीती रात लगभग चार हजार प्रवासी श्रमिकों ने दस्तक दी। इनमें से तीन हजार से अधिक मजदूर पिछले राज्यों द्वारा उपलब्ध कराई गईं बसों से पहुंचे। उन्हें रात में बॉर्डर पर रोक लिया गया। सुबह बसों के जरिये पैरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनकी स्क्रीनिंग की गई और नाश्ता उपलब्ध कराया गया। इसके बाद लगभग बाहर सौ श्रमिक ट्रेन के जरिये गंतव्य की ओर रवाना किए गए। जबकि, बाकी अन्य मजदूरों को बसों से अलग - अलग जिलों के लिए भेजा गया। इसके अलावा दिन में निजी वाहनों से भी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि, पहले की तुलना में इनकी संख्या में खासी कमी आई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि पहले की तुलना में प्रवासी मजदूरों की संख्या में कमी आई है। ट्रेनों और बसों के जरिये इन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें