फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम दुलारे ने किया सोने की लंका का दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
राम दुलारे ने किया सोने की लंका का दहन
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को सदर बाजार और बड़ा बाजार में राम - सुग्रीव का मिलन और लंका दहन की लीला का मंचन हुआ। हनुमान जी अशोक वाटिका में माता सीता को भगवान का संदेश देते है। इसके बाद मेघनाद ब्रह्मास्त्र के उपयोग से हनुमान जी को बांध लेते है। उनकी पूंछ में आग लगा दी जाती है। इसके बाद हनुमान जी सोने की लंका में आग लगा देते हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार की रामलीला के मंचन में भगवान श्रीराम भक्त शबरी के प्रेम में भाव विभोर हो जाते है। वह शबरी के झूठे बेर खाते है। इसके बाद हनुमान से उनकी भेंट होती है, जो सुग्रीव से मिलवाते है। सुग्रीव बताता है कि उसकी पत्नी और राज्य का उसके भाई बाली ने हरण कर लिया है। भगवान राम बाली का वध कर सुग्रीव को राजा बनाते है। इसके बाद सीता जी की खोज शुरू हो जाती है। जामवंत द्वारा बल की याद दिलाने के बाद हनुमान जी समुद्र लांघ कर लंका नगरी पहुंचते हैं। उन्हें अशोक वाटिका में सीता जी दिखती हैं। हनुमान जी सीता जी को भगवान का संदेश देते हैं। इस दौरान उनका लंका के राक्षसों से युद्ध होता है। रावण का पुत्र मेघनाद ब्रह्मास्त्र का उपयोग कर हनुमान को बांध लेता है। रावण के निर्देश पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगा दी जाती है। उसी आग से वह पूरी लंका को भस्म कर देते हैं। मंचन में अर्पित मुखरैया ने श्रीराम की, कृष्णा पांडेय ने लक्ष्मण की, हेमंत तिवारी ने सीता जी, रमाशंकर रावत ने हनुमान जी, सतीश चौधरी ने शबरी की, ऋषभ यादव ने मेघनाद की भूमिका निभायी। निर्देशन शांतनू पांडेय और गगन जैन ने तथा संचालन एनडी सेन ने किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विकास खत्री, नरेंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे। इधर श्री बाल युवक रामलीला नाट्य समिति की ओर से बड़ा बाजार में श्रीराम का सुग्रीव से मिलन और लंका दहन का मंचन होता है। भगवान श्रीराम बाली का वध कर सुग्रीव को कि ष्किंधा का राजा बनाते है। इसके बाद सभी सीता जी की खोज करते है। हनुमान जी खोज करते हुए अशोक वाटिका पहुंचते है। यहां श्रीराम की मुद्रिका प्रदान करते है। इसके बाद उनका राक्षसों से युद्ध होता है। रावण के निर्देश पर उनकी पूंछ में आग लगा दी जाती है, जिसके बाद वह सोने की लंका का दहन कर देते है। इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, राहुल रिछारिया, संयोजक भरत राय, संजय दोसाज, ओम प्रकाश तिवारी, मनोज सेन, रवीश त्रिपाठी, अजीत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें