फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति में भाषा, सभ्यता, संस्कृति, सामाजिक मूल्यों को दिया महत्व: राज्यपाल

Fri, 05 Feb 2021 03:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में भाषा, सभ्यता, संस्कृति, सामाजिक मूल्यों को महत्व दिया गया है। इससे युवाओं में कौशल विकास होगा। छात्र विश्व की जरूरत के अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डिजिटल गतिविधियों को बढ़ावा देने का सरकार लगातार प्रयास कर रही है। युवा जागें, नई चेतना, नए समाज, नई दुनिया और नए लक्ष्य की ओर बढ़े। राज्यपाल ने ये बातें ऑनलाइन संबोधन के दौरान कही। खराब मौसम की वजह से उनका विमान लखनऊ से उड़ान नहीं भर सका। 

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय, कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने मेधावियों को कुलाधिपति पदक बांटे। दीपमाला जैन को सर्वाधिक अंक हासिल करने पर कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें