फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा मुक्त कराएं चारागाह की जमीन: कमिश्नर

Sun, 23 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
land of graze - फोटो : demo
विज्ञापन
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर चारागाह अथवा गोचर की जमीन की सूची बना लें और सर्वे करके देख लें कि उस पर अतिक्रमण तो नहीं है। यदि ऐसी जमीन पर अवैध कब्जे हों तो उन्हें हटवाएं और वहां पर उन्नत किस्म का चारा लगाएं। व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर कार्यों की मानीटरिंग की जाएगी। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि अपने कार्यों में स्वयं सुधार कर लें। 
विज्ञापन

शनिवार को मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए पशुपालन विभाग से कहा कि चारा उत्पादन की कार्ययोजना बनाएं, ताकि पशुओं को खाने की समस्या न हो। उन्होंने बीपीएल परिवार को निशुल्क बिजली कनेक्शन देने के लिए हेल्पलाइन नंबर अथवा कंट्रोल रूम नंबर जारी करने को कहा। पेयजल की शिकायत नहीं आनी चाहिए। जलनिगम के काम में बदलाव दिखाई देना चाहिए। ऐसे गांवों को चिह्नित कर लें, जहां टैंकर से पानी की आपूर्ति होनी है। उन्होंने खेत तालाब योजना को पारदर्शी बनाने तथा योजना की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को 57 चेकडैम बरसात से पहले पूर्ण करने को कहा।
उन्होंने इंटीग्रेटिड वाटर मैनेजमेंट प्लान (आईडब्ल्यूएमपी) द्वारा कराई गए वाटर हार्वेस्टिंग कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए और कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद वह स्वयं इसकी रेंडम जांच करेंगे। दस करोड़ रुपये की लागत से चल रहे कार्यों में क्यों देरी हो रही है, इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई फोन करके कनेक्शन के लिए आवेदन देने की बात कहता है तो उसके घर जाकर कनेक्शन दे दिया जाए। खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदलने को कहा। अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति के लिए रोस्टर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जेडीसी पीएन वर्मा, डीडी सांख्यकी भोलाराम, अधिशासी अभियंता डीपी वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें