फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर की बजाज पावर प्लांट की एक इकाई बंद होने से गहराया बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तकनीकी खराबी के कारण ललितपुर के बजाज पावर प्लांट की 660 मेगावाट की एक यूनिट शनिवार को बंद हो गई थी। इससे तीन दिनों में 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम हुआ। अगर बंद इकाई जल्द चालू नहीं हुई तो और भी बिजली संकट गहराने की संभावना है। वहीं, अफसरों ने बताया कि बंद इकाई का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मंगलवार से इसको चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ललितपुर के बजाज पावर प्लांट में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रतिदिन किया जाता है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण शनिवार को बजाज पावर प्लांट की एक इकाई बंद हो गई। जिससे प्रतिदिन 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम हो गया है। इससे तीन दिनों में 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम किया गया। जबकि इस समय बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है और उत्पादन घट गया है। उधर, पारीछा थर्मल पावर प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक एमके सचान ने बताया कि पारीछा पावर प्लांट की चारों इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। प्लांट से प्रतिदिन 920 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी किया जा रहा है और प्लांट में कोयला भी स्टॉक में पर्याप्त है।
शनिवार को बजाज पावर प्लांट की एक 660 मेगावाट की इकाई में तकनीकी खराबी आने के कारण इसको बंद कर दिया गया। इकाई का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार से इसको दोबारा से सुचारू करा दिया जाएगा। - राजीव श्रीवास्तव, असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट, बजाज पावर प्लांट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें